Saharanpur : सहारनपुर पुलिस ने गंगोह में 502 ग्राम स्मैक बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी का नाम साहिब है, जो जुल्फिकार का पुत्र है और घाटमपुर गांव, थाना नकुड़, सहारनपुर का निवासी है। उसे गंगोह बाईपास रोड पर विद्यार्थी तिराहे के पास पकड़ा

Jan 31, 2026 - 00:25
 0  20
Saharanpur : सहारनपुर पुलिस ने गंगोह में 502 ग्राम स्मैक बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार
Saharanpur : सहारनपुर पुलिस ने गंगोह में 502 ग्राम स्मैक बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई की है। थाना गंगोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 502 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 40 हजार रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत हुई है। अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाना है। इसका नारा है “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”।

गिरफ्तार आरोपी का नाम साहिब है, जो जुल्फिकार का पुत्र है और घाटमपुर गांव, थाना नकुड़, सहारनपुर का निवासी है। उसे गंगोह बाईपास रोड पर विद्यार्थी तिराहे के पास पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। बरामदगी के आधार पर थाना गंगोह में मुकदमा संख्या 62/26 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 8/21(सी)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या में राम भक्तों का अभिनंदन करेगा भरत द्वार, 2024.90 लाख से बन रहे भरत द्वार का 90 फ़ीसदी कार्य पूरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow