Deoband : संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

चंडीगढ़ से आए बसपा के प्रदेश प्रभारी विपुल कुमार जाटव ने कहा की गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलकर समाज में बुराईयों का अंत करके सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। भारतीय शिक्षा चेरिटे

Jan 31, 2026 - 00:24
35 Views
Deoband : संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा
Deoband : संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

देवबंद। संत शिरोमणि गुरु रविदास युवा समाज विकास समिति के बैनर तले संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शुक्रवार को शोभायात्रा का उद्घाटन लोकजन शक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव राघव दास अग्रवाल ने फीता काटकर किया। जाटव नगर रविदास मार्ग से आरंभ हुई यात्रा हाईवे स्थित नीला गेट, शाहजीलाल, मेन बजार ठाकुरद्वारा मंदिर, सर्राफा बजार, हनुमान चौक, मित्तर सैन चौक, कायस्थवाडा सफेद हवेली और मंगलौर चौकी से होते हुए वापस रविदास मार्ग पर पहुंची। इसमें बैंड बाजों के साथ ही आकर्षित झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। इस अवसर पर राघव दास अग्रवाल संत गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की गृहस्थ जीवन मे रहकर भी ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है।

चंडीगढ़ से आए बसपा के प्रदेश प्रभारी विपुल कुमार जाटव ने कहा की गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलकर समाज में बुराईयों का अंत करके सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। भारतीय शिक्षा चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक जयराम गौतम ने कहा कि दलित समाज में जन्में गुरु रविदास ने आजीवन सामाजिक बुराईयों से जूझकर सामाजिक मानवता व स्वच्छता लाने का काम किया। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि संत गुरु रविदास के जन्मोत्सव को सभी को महत्वपूर्ण त्योहार की तरह मनाना चाहिए और संतो के मार्ग पर चलकर समाज में बुराईयों का अंत करना चाहिए। अंत में यात्रा में शामिल झांकियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर राजकुमार जाटव, सभासद मनोज सिंघल, अजय गांधी, सुधा गांधी, सुनील कुमार, डॉ. प्रदीप बाबरा, अरुण गुप्ता, डॉ. अरविंद जौहरी, अशोक कुमार, मोहन लाल कोरी, मुकेश बौद्ध, उमेश कुमार, नितिन जाटव आदि मौजूद रहे।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या में राम भक्तों का अभिनंदन करेगा भरत द्वार, 2024.90 लाख से बन रहे भरत द्वार का 90 फ़ीसदी कार्य पूरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow