Hardoi: पात्र कर्मकारों व लघु व्यापारियों को मानधन योजना से जोड़ने के निर्देश। 

श्रम विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री लद्यु व्यापारी मानधन योजना में पात्र 18 से

Mar 13, 2026 - 20:04
29 Views
Hardoi: पात्र कर्मकारों व लघु व्यापारियों को मानधन योजना से जोड़ने के निर्देश। 
पात्र कर्मकारों व लघु व्यापारियों को मानधन योजना से जोड़ने के निर्देश। 

Hardoi: श्रम विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री लद्यु व्यापारी मानधन योजना में पात्र 18 से 40 वर्ष के अधिक से अधिक कर्मकारों एवं लद्यु व्यापारियों के पंजीकरण के संबंध में एक बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना में मनरेगा वकर्स, आशा, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, शिक्षा मित्र, अनुदेश, पंचायत सहायक, कोटेदार, होमगार्ड, पीआरडी जवान जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य है उनका संबंधित विभाग के अधिकारी ब्लाक स्तर पर शिविर का आयोजन करें और बीडीओ से समन्य बनाकर पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति लेकर अधिक से अधिक पंजीकरण करायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, पीडी, डीसी मनरेगा, आजिविका मिशन, सहायक श्रमायुकत सत्यबीर सिंह सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने को शिक्षकों का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजे पत्र।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow