Barabanki : 16 वर्षीय किशोर का शव फांसी से लटका मिला, मां ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया

लक्ष्मी सोनी गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और पांच वर्ष से परिवार के साथ रामनगर क्षेत्र में रह रही हैं। वह भैरमपुर में ज्वेलरी दुकान चलाती हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे यश दुकान

Mar 12, 2026 - 23:42
 0  3
Barabanki : 16 वर्षीय किशोर का शव फांसी से लटका मिला, मां ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया
Barabanki : 16 वर्षीय किशोर का शव फांसी से लटका मिला, मां ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर इब्राहिमपुर में एक 16 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक यश सोनी की मां लक्ष्मी सोनी ने थाने में तहरीर देकर चार पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हत्यारों ने बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।

लक्ष्मी सोनी गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और पांच वर्ष से परिवार के साथ रामनगर क्षेत्र में रह रही हैं। वह भैरमपुर में ज्वेलरी दुकान चलाती हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे यश दुकान पर आया और शौच के लिए घर की चाबी लेकर गया। एक घंटे बाद जब लक्ष्मी घर पहुंची तो दरवाजे पर कुंडी लगी थी। पड़ोसी के घर से अंदर गई तो यश 12 फुट ऊंचे जिंगले से फंदे पर लटकता मिला।

बेटे को मृत देखकर वह चीखने-रोने लगी। आसपास के लोग इकट्ठे हुए और यश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी ने पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चार महीने पहले इन्होंने हत्या की धमकी दी थी। इतनी ऊंचाई पर यश अकेला फंदा नहीं लगा सकता। गले पर रस्सी के निशान हैं और फंदा दुपट्टे का था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आगे की जांच कर रही है।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow