Sambhal : CO सम्भल के बयान पर बढ़ा विवाद- ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने की कार्रवाई की मांग
यासूब अब्बास ने कहा कि पीस कमेटी की बैठक के दौरान सीओ सम्भल ने ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला खामनेई को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो एक जिम्मे
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल के सीओ के कथित बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के स्पीकर यासूब अब्बास ने सीओ सम्भल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यासूब अब्बास ने कहा कि पीस कमेटी की बैठक के दौरान सीओ सम्भल ने ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला खामनेई को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का संविधान सभी धर्मों का सम्मान करने की शिक्षा देता है और देश अमन-पसंद मुल्क है, ऐसे में किसी अधिकारी द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और डीजीपी से टेलीफोन पर बात कर सीओ सम्भल को तत्काल वहां से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यासूब अब्बास ने कहा कि जिस तरह वेटिकन में पोप या हिंदू समाज में शंकराचार्य के साथ कोई घटना होती है तो उनके अनुयायी शोक मनाते हैं, उसी तरह अयातुल्ला खामनेई को लेकर भी लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं।
ऐसे में किसी पुलिस अधिकारी द्वारा इस मुद्दे पर अपमानजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, न कि लोगों को धमकाकर माहौल खराब करना। यासूब अब्बास ने कहा कि जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड चुप नहीं बैठेगा। इस बयान के बाद सम्भल में सीओ के कथित वीडियो को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
What's Your Reaction?











