Lucknow: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 14 व 15 मार्च को प्रयागराज का सघन भ्रमण। 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14  व 15 मार्च को प्रयागराज में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में बतौर

Mar 13, 2026 - 22:25
38 Views
Lucknow: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 14 व 15 मार्च को प्रयागराज का सघन भ्रमण। 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 14 व 15 मार्च को प्रयागराज का सघन भ्रमण। 

लखनऊ / प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14  व 15 मार्च को प्रयागराज में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। केशव प्रसाद मौर्य 14 मार्च को प्रात: 10:00 बजे  सर्किट हाउस प्रयागराज में जनप्रतिनिधिओ के साथ भेंटवार्ता करेंगे और  पूर्वाहन 11:00 बजे सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार अरैल, नैनी, प्रयागराज में सम्राट अशोक महान के शिलालेखों की  प्रतिकृतियों का लोकार्पण करेंगे और अपराह्न 12:10 बजे से परेड ग्राउंड प्रयागराज में आयोजित प्रादेशिक  सरस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे व यहीं पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

अपराह्न 3:15 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। और  सायं 6.30 बजे जेवनार रेस्टोरेंट( सृजन  अस्पताल के बगल में) लाल बहादुर शास्त्री मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  सम्मिलित होंगें,   सायं 7:10 बजे होटल त्रिवेणी दर्शन में एक  वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि विश्राम प्रयागराज में ही करेंगे।

उप मुख्यमंत्री 15 मार्च को पूर्वाह्न 11.15 बजे से परेड ग्राउंड प्रयागराज में आयोजित प्रादेशिक सरस महोत्सव  का निरीक्षण करेंगे व वही पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे, उसके बाद होली के अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में प्रतिभाग करेंगे, अपराह्न 2.35 बजे सर्किट हाउस प्रयागराज में जनप्रतिनिधियों के साथ  भेंटवार्ता  करेंगे। 

Also Read- Sambhal : गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी से LPG वितरण व्यवस्था चरमराई, मंत्री गुलाब देवी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow