Hathras : डीएम और एसपी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया, समय पर सिलेंडर देने के निर्देश दिए
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने तौल मशीन पर खाली और भरे सिलेंडरों की खुद जांच की तथा एजेंसी संचालकों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुकिंग के अनुसार प्रा
हाथरस में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी की शिकायतें आने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कछपुरा स्थित श्याम गैस कंपनी और मोहनगंज स्थित ओम सांई इण्डेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने उपलब्ध स्टॉक, बुकिंग और वितरण व्यवस्था की गहराई से जांच की। इस दौरान मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर गैस वितरण से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों से सिलेंडरों की उपलब्धता, रोजाना होने वाले वितरण और उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के बारे में पूछताछ की। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को तय समय में गैस सिलेंडर मिलें और किसी तरह की अनावश्यक देरी न हो।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने तौल मशीन पर खाली और भरे सिलेंडरों की खुद जांच की तथा एजेंसी संचालकों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुकिंग के अनुसार प्राथमिकता से डिलीवरी हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले से बुकिंग वाले उपभोक्ताओं की डिलीवरी में सर्वर से ओटीपी जनरेट होता है। अभी सर्वर की गति कम होने से ओटीपी में समस्या आ रही है, जिससे डिलीवरी प्रभावित हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए मार्केटिंग कंपनियों से बात चल रही है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई समस्या या सूचना मिले तो तुरंत डायल 112 पर बताएं, ताकि अधिकारी जांच कर उचित कार्रवाई कर सकें। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











