Lucknow : जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया, समय पर सिलेंडर देने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने एजेंसी पहुंचकर मौजूद ग्राहकों से बात की। उन्होंने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई चेन सुचारु रहेगी। उपलब्ध स्टॉक को देखते हुए किसी तरह का घबराने

Mar 12, 2026 - 23:29
21 Views
Lucknow : जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया, समय पर सिलेंडर देने के निर्देश दिए
Lucknow : जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया, समय पर सिलेंडर देने के निर्देश दिए

लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारु और पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट और आपूर्ति विभाग के अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। जिलाधिकारी विशाख जी ने कानपुर रोड स्थित बीपीसीएल की ममता गैस एजेंसी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिलने की व्यवस्था, एजेंसी संचालकों से रोजाना की आपूर्ति, बुकिंग की स्थिति और वितरण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली। एजेंसी ने बताया कि रोजाना 700 से 800 बुकिंग आ रही हैं और बुकिंग की प्राथमिकता के अनुसार डिलीवरी की जा रही है। जिलाधिकारी ने एजेंसी पहुंचकर मौजूद ग्राहकों से बात की। उन्होंने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई चेन सुचारु रहेगी। उपलब्ध स्टॉक को देखते हुए किसी तरह का घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनियों के नियमों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी 25 दिन के अंतराल पर जारी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। किसी भी कृत्रिम कमी या अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। गैस वितरण में पारदर्शिता रखी जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का जल्द समाधान हो। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम के नेतृत्व में अपर नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और ऑयल कंपनी के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीमें शहर में भ्रमण करती रहीं। इन टीमों ने कपसेठिया इंडेन गैस, डोमेस्टिक इंडेन गैस, लालबाग इंडेन गैस, सहकारी गैस एजेंसी, स्मृति गैस एजेंसी, गीता गैस एजेंसी, तेलीबाग गैस एजेंसी, रुक्मणि गैस एजेंसी और किरण गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow