Hathras : हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर जला हुआ साधु का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक साधु के शरीर पर जलने
हाथरस में उत्तर पूर्वी रेलवे के मथुरा-कासगंज रेलखंड पर स्थित हाथरस रोड रेलवे स्टेशन परिसर में एक साधु का जला हुआ शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद यात्री और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए तथा पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक साधु के शरीर पर जलने के गंभीर निशान मिले हैं। इससे यह शंका जताई जा रही है कि साधु की हत्या की गई और शव को जलाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। अभी तक साधु की शिनाख्त नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की बातें चल रही हैं और लोग डर के माहौल में हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के असली कारण पता चल पाएंगे।
What's Your Reaction?











