Hathras : हाथरस में ब्लॉक स्तर पर एचपीवी वैक्सीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह वैक्सीन महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कोशिश है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में आम कैंसरों
हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन से जुड़े ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को नई वैक्सीन की पूरी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक अपने क्षेत्र में काम करने वाली स्टाफ नर्स, एएनएम, सीएचओ, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। इससे टीकाकरण अभियान को बेहतर तरीके से चलाया जा सकेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह वैक्सीन महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कोशिश है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में आम कैंसरों में से एक है और इसका मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण है। यह संक्रमण धीरे-धीरे गंभीर हो सकता है और शुरुआत में इसके लक्षण साफ नहीं दिखते, इसलिए अक्सर देर से पता चलता है। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन इस बीमारी से बचाव का सबसे कारगर तरीका है। यह वैक्सीन 14 वर्ष पूरी कर चुकी सभी किशोरियों को लगाई जाएगी। जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह टीका मुफ्त मिलेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में एचपीवी वैक्सीन का लक्ष्य 19,079 है। इसके मुकाबले 25 प्रतिशत यानी 4,760 डोज जिले को मिल चुकी हैं। जिला स्तर पर प्रशिक्षण पूरा हो गया है। ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण के बाद टीकाकरण अभियान शुरू होगा। टीकाकरण के समय लाभार्थी अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाएं, ताकि यूपीआईएन पोर्टल पर उनका नाम दर्ज हो सके। लाभार्थी खुद भी पोर्टल पर पंजीकरण कर टीकाकरण सत्र चुन सकते हैं। कोल्ड चेन हैंडलरों को वैक्सीन के सुरक्षित रखरखाव, ई-विन पोर्टल पर जानकारी डालने और स्टॉक प्रबंधन के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे अभियान सुचारु रूप से चले।
What's Your Reaction?











