Hardoi : संडीला में 25 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगा, जागरूकता की अपील
संडीला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्यक्रम में जीजीआईसी और जीडीआईसी स्कूल की 25 छात्राओं को वै
रिपोर्ट : मुकेश सिंह
हरदोई के संडीला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्यक्रम में जीजीआईसी और जीडीआईसी स्कूल की 25 छात्राओं को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई।
स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने टीका लगवाने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्कूलों के शिक्षक भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 14 से 15 साल की लड़कियों का टीकाकरण बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में उन्हें इस जानलेवा बीमारी से बचाया जा सके।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









