देवबंद न्यूज़: सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता मेरा परिवार- राघव लखनपाल

Jul 1, 2024 - 21:38
41 Views
देवबंद न्यूज़: सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता मेरा परिवार- राघव लखनपाल
गांव खटौली में जनसभा को सम्बोधित करते पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा

देवबंद: खटौली गांव में जनसभा में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ही उनका परिवार है। वह अपने लोगों के बीच में रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे।

पूर्व सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीडन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जो अधिकारी कार्यकर्ताओं का उत्पीडन करेंगे,उनके खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई कराई जाएगी। कहा कि गंगोह में त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमों के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण संघ के जिलाध्यक्ष अजय त्यागी व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार ने कि कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों को राजनीतिक दल कमजोर न समझे।जिस प्रकार साजिश के तहत पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को हराया गया वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदीप त्यागी, राकेश त्यागी, रोहित कौशिक, भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा, मनीष त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी एवं त्यागी सभा देवबंद के अध्यक्ष दीपक त्यागी ने भी विचार रखें। इस मौके पर अनुज कश्यप, आदेश त्यागी, विजेंद्र त्यागी, संजय त्यागी, विनय त्यागी, अरुण त्यागी, अनिल त्यागी, विपिन त्यागी, प्रमोद त्यागी, मनजीत त्यागी, विक्रांत त्यागी व लक्ष्मण शर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow