देवबंद न्यूज़: मदनी टेक्निकल इंस्टिट्यूट में टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन। 

Jun 29, 2024 - 21:21
80 Views
देवबंद न्यूज़: मदनी टेक्निकल इंस्टिट्यूट में टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन। 
टेबलेट के साथ प्रसन्न मुद्रा में मदनी टेक्निकल इंस्टिट्यूट छात्र

देवबंद: मदनी टेक्निकल इंस्टिट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई गई स्वामी विवेकानंद टेबलेट वितरण योजना के अंतर्गत सत्र 2021-23 के छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए। टैबलेट पाकर सभी छात्र बहुत खुश और उत्साहित हो गये।

इस अवसर पर संस्था के 50 छात्रों को टेबलेट वितरित किये गये समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने मदनी टेक्निकल ट्रेनिंग के महत्व को बखूबी समझाया और मुस्लिम फंड ट्रस्ट के तत्वाधान में चलने वाली आईटीआई, गर्ल्स इंटर कॉलेज और ड्राइविंग सेंटर सहित अन्य संस्थाओं की सेवाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक सुहेल सिद्दीकी ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए सरकार की टेबलेट वितरण योजना की सराहना की और छात्रों से शिक्षक कार्यों में टैबलेट का प्रयोग करने का आह्वान किया। सचिव मोहम्मद अनस सिद्दीकी और फोरमैन सुरेंद्र सिंह (सरकारी आईटीआई) बच्चों को बधाई दी और आधुनिक शिक्षा में आगे बढ़ने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य नौशाद अहमद अंसारी, सभासद सैयद हारिस, अशोक गुप्ता,

डॉ. एसए अजीज, साजिद हसन अंसारी, मुमताज अहमद, मास्टर शमीम किरतपुरी, भोपाल सिंह त्यागी, कलीम हाशमी, तनवीर अहमद, मौ० कामिल मौ० शाकिर, सैयद नजम, अजयवीर, मुईद अख्तर, नाहिद, शकील, शहजाद समस्त स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow