देवबंद न्यूज़: ठा. कृपाल सिंह मैमोरियल डिग्री कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर टेबलेट का वितरण किया गया।

By INA News Desk
Jun 29, 2024 - 11:47
61 Views
देवबंद न्यूज़: ठा. कृपाल सिंह मैमोरियल डिग्री कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर टेबलेट का वितरण किया गया।
Advertisement
Advertisement
  • टेबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे

देवबंद: ठा. कृपाल सिंह मैमोरियल डिग्री कालेज रणखंडी में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर शासन की ओर से आए टेबलेट का वितरण छात्र छात्राओं को किया गया। टेबलेट पाकार विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम में टीपीएसएम इंटर कालेज के अध्यक्ष ठा. जगत सिंह ने छात्रों को टेबलेट का प्रयोग शैक्षणिक कार्यों में करने का आह्वान किया।

प्रबंधक सूबे सिंह व प्राचार्य डा. अनिल कुमार ने प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना को शानदार बताया और कहा कि इस योजना के तहत टेबलेट देकर विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान अतिथियों ने पीजी पाठ्यक्रम के 16 छात्र-छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया।

प्रधानाचार्य डा. अमरदीप सिंह, प्रधानाचार्य संदीप पुंडीर, सतीश कुमार, नत्थू सिंह, आदेश कुमार, डा. शीबा परवीन, डा. वर्तिका, सोनम, भारती, ज्ञानेंद्र, संजीव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement