कानपुर न्यूज़: साहिबे आलम, सोनू बने सपा महानगर उपाध्यक्ष।

Jun 29, 2024 - 11:45
81 Views
कानपुर न्यूज़: साहिबे आलम, सोनू बने सपा महानगर उपाध्यक्ष।

कानपुर। समाजवादी पार्टी नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कई वर्षों से सेवा कर रहे साहिबे आलम सोनू बने सपा महानगर उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

हाजी फजल महमूद ने बताया कि साहिबे आलम सोनू समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का काम किया कानपुर शहर में वरिष्ठ कार्यकर्ता की भूमिका निभाने के साथ- साथ अन्य प्रदेशों में भी समाजवादी पार्टी के हित के  लिए दिन-रात मेहनत करने का काम किया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक-एक सिपाही समाजवाद के लिए जीता है।

इनकी मेहनत को देखते हुए महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहन कर स्वागत एवं मिष्ठान वितरण हुआ। आगे बताया कि साहिबे आलम उर्फ सोनू समाजवादी पार्टी की सरकार में केंद्रीय सदस्य रह चुके हैं! कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, उपाध्यक्ष मिंटू यादव,के0के0शुक्ला, निर्वाचित महानगर सचिव अमित चौरसिया संदीप शुक्ला रियाज अहमद अंसारी, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow