सहारनपुर न्यूज़: डीएम मनीष बंसल ने किया जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण।

By INA News Desk
Jun 27, 2024 - 10:45
151 Views
सहारनपुर न्यूज़: डीएम मनीष बंसल ने किया जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण।

सहारनपुर। नवागत डीएम मनीष बंसल ने बुधवार को कोषागार में जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण किया।वे वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वह जिलाधिकारी संभल,नगर आयुक्त मेरठ और मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि शासन की मंशा के अनुसार समस्या का समाधान संबंधित स्तर पर ही कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश और भारत सरकार के जो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जनपद में चल रहे हैं उनको समयबद्धता से पूर्ण कराया जाएगा।जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिदिन 10 से 12 बजे जनसुनवाई की जाएगी।सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह धरातल पर उतारा जाएगा। प्रत्येक पात्र को लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर एक प्रगतिशील जिला है, इसको हम मिलकर और ज्यादा प्रगति के पथ पर लेकर जाएंगे।कार्यभार ग्रहण करते समय मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन,अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र,अपर जिलाधिकारी न्यायिक  रमेश यादव,सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार,मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार एवं कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow