देवबंद न्यूज़: हत्या के प्रयास के मामले में पीडित महिला ने एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र।

Jun 26, 2024 - 20:09
44 Views
देवबंद न्यूज़: हत्या के प्रयास के मामले में पीडित महिला ने एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र।
  • कोर्ट के आदेश पर बदली जांच फिर उसी अधिकारी को सौंपी

देवबंद। हत्या के प्रयास के मामले में जांच अधिकारी द्वारा खेल किए जाने का आरोप लगाते हुए अंबहेटा शेखां गांव निवासी अफसाना ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच करा कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि आपत्ति के बाद कोर्ट ने जांच किसी दूसरे अधिकारी को सौंपे जाने का आदेश दिया था। लेकिन जांच फिर से उसी अधिकारी को सौंप दी गई।

अंबहेटा शेखां निवासी सुबहान की पत्नी अफसाना ने बुधवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 7 सितंबर 2023 को गांव निवासी तीन व्यक्तियों ने मुकदमेबाजी की रंजिश में पति सुबहान को मस्जिद में मारपीट कर घायल कर दिया था। इसमें उनकी तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

बताया कि जांच अधिकारी ने पहले नमूना मोहर में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ा ली। लेकिन जब आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया तो साठगांठ के चलते यह धारा हटा दी गई। जिसके चलते आरोपियों को कोर्ट से ही जमानत मिल गई। अफसाना ने बताया कि उसकी आपत्ति पर कोर्ट ने 6 अप्रैल को अग्रिम विवेचना कराने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया था। लेकिन जांच फिर से उसी अधिकारी को दे दी गई।

इसमें अब उक्त जांच अधिकारी आरोपियों पर 307 लगाने व उनकी गिरफ्तारी करने से मना कर रहा है।अफसाना ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow