देवबंद न्यूज़: विद्यालय जा रहे सहायक अध्यापक पर जानलेवा हमला, शिक्षकों में रोष।

By INA News Desk
Jul 20, 2024 - 19:52
79 Views
देवबंद न्यूज़: विद्यालय जा रहे सहायक अध्यापक पर जानलेवा हमला, शिक्षकों में रोष।
Advertisement
Advertisement
  • एक नामजद सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

देवबंद। पत्नी के साथ विद्यालय जा रहे सहायक अध्यापक रोबिन मित्तल को तीन लोगों ने लाठी डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले को लेकर अध्यापकों ने रोष जताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी सहायक अध्यापक रोबिन मित्तल शनिवार की सुबह बाइक पर पत्नी को साथ लेकर प्राथमिक विद्यालय लालवाला जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में मिले तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

जानकारी मिलने पर अन्य अध्यापक मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में रोबिन मित्तल ने बताया कि हमलावरों में गणेशपुरम कॉलोनी निवासी विपिन और उसके दो साथी शामिल थे। विपिन काफी समय से उनसे रंजिश रखता है। तीन दिन पूर्व भी उसने जान से मारने की धमकी दी थी।

इसे भी पढ़ें:- सावन में हर हर महादेव, घर घर महादेव का उद्घोष करते हुए शिव आराधना करेंगे भक्तजन: अम्बरीष

सहायक अध्यापक पर हमले को लेकर अध्यापकों ने रोष जताते हुए पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।वहीं,पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग भी रोबिन मित्तल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर विपिन उपाध्याय सहित तीन लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय सहिंता की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement