सम्भल में दर्दनाक हादसा: जींस के कपड़ों से भरी ई-रिक्शा पलटी, चालक की मौत; रमजान में बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। 

सम्भल के थाना रायसत्ती क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में जींस की कटिंग के कपड़ों से लदी ई-रिक्शा के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। रमजान

Mar 7, 2026 - 00:22
42 Views
सम्भल में दर्दनाक हादसा: जींस के कपड़ों से भरी ई-रिक्शा पलटी, चालक की मौत; रमजान में बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। 
सम्भल में दर्दनाक हादसा: जींस के कपड़ों से भरी ई-रिक्शा पलटी, चालक की मौत; रमजान में बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के थाना रायसत्ती क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में जींस की कटिंग के कपड़ों से लदी ई-रिक्शा के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। रमजान के पवित्र महीने में हुई इस घटना से मृतक के पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इलाज के दौरान मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चालक ने दम तोड़ दिया। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

घटना थाना रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला पंजू सराय की है। मृतक की पहचान फारुख (35) पुत्र मसरूर निवासी नई सराय के रूप में हुई है। हादसे का करीब दो मिनट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। बताया जा रहा है कि फारुख ट्रक से जींस की कटिंग के कपड़े अपनी ई-रिक्शा में लोड कर रहा था। सामान भरने के बाद वह रस्सी से उसे बांध रहा था, तभी अचानक ट्रक पीछे की ओर आ गया। ट्रक की टक्कर लगते ही भारी सामान से लदी ई-रिक्शा पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा को सीधा कर फारुख को बाहर निकाला, लेकिन भारी ई-रिक्शा के नीचे दबने से उसका सर बुरी तरह कुचल गया था। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां करीब 15 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी अनवर जहां को जैसे ही पति की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। फारुख अपने पीछे शाइना और अल्तमश समेत पांच बच्चों को छोड़ गया है। शव जब घर पहुंचा तो परिवार और मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

Also Read- Sambhal: खामेनेई की मौत पर भावुक हुए सम्भल विधायक नवाब इकबाल महमूद, बोले— 'मासूम बच्चों की मौत पर क्यों खामोश है दुनिया?'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow