Sambhal: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवको का एक्सीडेंट, ट्रैक्टर चालक फरार। 

सेना भर्ती की फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक का मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यह हादसा थाना बहजोई क्षेत्र के किसौली–रफीपुर

Feb 10, 2026 - 14:02
66 Views
Sambhal: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवको का एक्सीडेंट, ट्रैक्टर चालक फरार। 
अर्जुन यादव, घायल

उवैस दानिश, सम्भल 

सेना भर्ती की फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक का मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यह हादसा थाना बहजोई क्षेत्र के किसौली–रफीपुर मार्ग पर शीतला माता मंदिर के पास हुआ, जहां बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल युवक की पहचान अर्जुन यादव पुत्र नखलेश यादव, निवासी रफीपुर, थाना बहजोई के रूप में हुई है। अर्जुन ने बताया कि वह अपने दोस्त आकाश यादव के साथ बाइक से आनंदपुर ग्राउंड पर दौड़ लगाने जा रहा था। आगामी 11 मार्च को उसकी आर्मी भर्ती की फिजिकल परीक्षा है, जिसके चलते वह रोजाना अभ्यास करता था। सुबह करीब 7 बजे, किसौली और रफीपुर के बीच शीतला माता मंदिर के पास सामने से आ रहे सोनालिका ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और ट्रैक्टर वहीं छोड़कर भाग गया। परिजन बाद में ट्रैक्टर को घर ले आए। इस दुर्घटना में अर्जुन को गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके दोस्त आकाश यादव के पैर में चोट लगी है। दोनों घायलों को पहले बहजोई ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल सम्भल रेफर कर दिया। अर्जुन को उसके पिता और भाई अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करता है, जहां मेहनत कर रहे युवाओं के सपने सड़क पर ही घायल हो जाते है।

Also Read- आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया जीपीयू संकट का मुद्दा, भारत की एआई महत्वाकांक्षा पर बड़ा खतरा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow