शिव संकट हरण मंदिर जाते समय हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत। 

Hardoi News: सांडी-हरदोई मार्ग पर पक्षी विहार के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक से उछलकर सड़क...

By INA News Desk
Jul 28, 2025 - 20:03
76 Views
शिव संकट हरण मंदिर जाते समय हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत। 
शिव संकट हरण मंदिर जाते समय हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

सांडी/हरदोई। सांडी-हरदोई मार्ग पर पक्षी विहार के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक से उछलकर सड़क पर गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं बाइक चालक भी घायल हो गया।घटना की  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के अंतूपुरवा गांव निवासी बाबूलाल अग्निहोत्री की लगभग 50 वर्षीय पत्नी गीता सोमवार को अपने पुत्र हरिओम के साथ बाइक पर सवार होकर सकाहा स्थित शिव संकट हरण मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रही थी।

जैसे ही यह लोग  सांडी थाना क्षेत्र के हरदोई-सांडी मार्ग पर पक्षी विहार के पास पहुंचे ,उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गीता उछलकर सड़क पर गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना में बाइक चालक पुत्र हरिओम भी घायल हो गया।मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read- राजा टोडरमल सर्वेक्षण एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई में 06 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement