Kanpur : गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व पर गौशालाओं में गौपूजन

उप जिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह डिप्टी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ कान्हा गौशाला घाटमपुर कस्बा और टिकमापुर मऊनखतपुर गौशाला पहुंचे। वहां उन्हों

Oct 23, 2025 - 21:22
 0  252
Kanpur : गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व पर गौशालाओं में गौपूजन
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व पर गौशालाओं में गौपूजन

जनपद की विभिन्न गौशालाओं में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व पर गौपूजन कार्यक्रम आयोजित हुए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह धरमंगतपुर और धूल गौशाला पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से गौपूजन कर गौमाता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गौशाला परिसर में भक्तों और ग्रामीणों की मौजूदगी रही, जिन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व की शोभा बढ़ाई।

अनुभव सिंह ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि पर्यावरण, कृषि और ग्रामीण जीवन से जुड़ा सांस्कृतिक पर्व भी है। उन्होंने गौपालन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने गौशाला का निरीक्षण भी किया और इसे बेहतर मॉडल गौशाला बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए।उप जिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह डिप्टी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ कान्हा गौशाला घाटमपुर कस्बा और टिकमापुर मऊनखतपुर गौशाला पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ गौपूजन किया। गायों को गुड़, फल और चारा बांटा गया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।

साथ ही ग्रामीणों की समृद्धि के लिए गोवर्धनजी से प्रार्थना की गई। एसडीएम ने कहा कि गौवंश न केवल आस्था और संस्कृति से जुड़े हैं, बल्कि कृषि कार्य और मिट्टी की उर्वरता के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पारंपरिक गौसंस्कृति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गौवंश की सुरक्षा और देखभाल समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सामूहिक भागीदारी से गौवंश को सुरक्षित और स्वस्थ रखने में योगदान दें।

Also Click : Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow