Kanpur : शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती पर कुलहिंद जमीअतुल आवाम की संगोष्ठी
अध्यक्षता कर रहे नायब सदर कारी आरिफ रजा कादरी ने कहा कि हमें इन क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की कहानियां अपने बच्चों को जरूर सुना
कानपुर के कुली बाजार में कुलहिंद जमीअतुल आवाम के आयोजन में महान क्रांतिकारी शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती पर संगोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता नायब सदर कारी आरिफ रजा कादरी ने की।
महामंत्री महबूब आलम खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद अशफाक उल्ला खान ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने अपने साथियों के साथ काकोरी कांड में सरकारी खजाना लूटकर क्रांति को मजबूत बनाया, जिससे अंग्रेज परेशान हो गए। अशफाक उल्ला खान ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। भारत के लिए इस महान क्रांतिकारी ने हंसते हुए फांसी स्वीकार की और अपने प्राण त्याग दिए। आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, इसमें इन क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का बड़ा योगदान है। देश की आजादी में हिंदू, मुस्लिम, सिख सभी वीरों ने अंग्रेजी शासन से लड़कर आजादी दिलाई। इन सभी वीरों को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आजादी के इन योद्धाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
अध्यक्षता कर रहे नायब सदर कारी आरिफ रजा कादरी ने कहा कि हमें इन क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की कहानियां अपने बच्चों को जरूर सुनानी चाहिए। इससे वे समझ सकेंगे कि आजादी कितने बलिदानों के बाद मिली। युवाओं से अपील है कि वे इन महान लोगों के बारे में पढ़ें, ताकि पता चले कि अंग्रेजों के चंगुल से मुक्ति के लिए कितना संघर्ष हुआ। इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना जागेगी।
संगोष्ठी को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नायब सदर कारी आरिफ रजा कादरी, महामंत्री महबूब आलम खान, मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद फैजान खान, हाफिज दानिश बरकाती, अच्छे कानपुरी, शारिक सिद्दीकी, वसीम खान, मोहम्मद सरताज, मौलाना जाकिर हुसैन, इस्लाम खान आजाद, मोहम्मद शफीक, तारिक गुड्डू, सलाउद्दीन, मोहम्मद उस्मान आदि उपस्थित रहे।
Also Click : Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव
What's Your Reaction?











