Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने शव को लटकता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर अरवल थाना पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा

Oct 23, 2025 - 20:48
 0  192
Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव
Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के एक अधेड़ ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव निवासी ब्रजकिशोर कश्यप पुत्र धन्ना 2 दिन पहले घर से अचानक लापता हो गया था। गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे घर से करीब 3 किलोमीटर दूर जिगनी गांव के पास गंभीरी नदी के पर ग्राम कुचिला बिजना क्षेत्र में बांस की झाड़ में अंडरवियर के नारे से फांसी का फंदे पर शव लटकता मिला।

खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने शव को लटकता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर अरवल थाना पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है मृतक अविवाहित था तथा मानसिक रूप से कमजोर तथा शराब का आदी था। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

Also Click : Ayodhya : अयोध्या दीपोत्सव 2025 - रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow