Deoband : आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर याद किए गए नेता जी सुभाष चंद्र बोस

मोहल्ला पठानपुरा में आयोजित हुई बैठक में सुभाष वादी मोहम्मद गुलबहार ने कहा कि 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार की स्थापना की

Oct 23, 2025 - 20:59
39 Views
Deoband : आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर याद किए गए नेता जी सुभाष चंद्र बोस
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर याद किए गए नेता जी सुभाष चंद्र बोस

देवबंद। आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नेता जी सुभाष चंद्र बोस के कारनामों और उनकी कुर्बानियों को याद किया गया।
मोहल्ला पठानपुरा में आयोजित हुई बैठक में सुभाष वादी मोहम्मद गुलबहार ने कहा कि 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार की स्थापना की और यही दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक बन गया। कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान सिर्फ आजादी तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारत को स्वाभिमानी राष्ट्र बनाने का सपना देखा और उसे साकार किया। उन्होंने सरकार से नेता जी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग की। इस मौके पर मो. अहमद, डॉ. सुहैल, मो. अरीब और मुजम्मिल आदि मौजूद रहे।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या दीपोत्सव 2025 - रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow