Deoband : नगर एवं देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया भैयादूज पर्व, बहनों ने मंगल तिलक लगाकर की भाईयों की दीर्घायु की कामना
बृहस्पतिवार को मनाए गए भैयादूज पर्व पर बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए व्रत रखा और कथा सुनने के बाद कोथली लेकर पहुंचे भाइयों के माथे पर तिलक किया। भाइ
देवबंद। नगर एवं देहात क्षेत्र में भैयादूज पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाईयों को मंगल तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को गिफ्ट आदि भेंट किए।
बृहस्पतिवार को मनाए गए भैयादूज पर्व पर बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए व्रत रखा और कथा सुनने के बाद कोथली लेकर पहुंचे भाइयों के माथे पर तिलक किया। भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। पर्व के चलते बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ रही। जिस कारण भाई अपने निजी वाहनों से बहनों की ससुराल पहुंचे। भैयादूज पर्व पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।
Also Click : Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव
What's Your Reaction?