Deoband : गुरू नानक देव जी के  प्रकाश पर्व पर 11 दिवसीय प्रभात फोरी प्रारंभ

गुरुद्वारा कमेटी की ओर से ईश्वर उपाध्याय व नीलम रानी एडवोकेट को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरूद्वारा कमेटी  के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि

Oct 23, 2025 - 21:06
 0  25
Deoband : गुरू नानक देव जी के  प्रकाश पर्व पर 11 दिवसीय प्रभात फोरी प्रारंभ
गुरू नानक देव जी के  प्रकाश पर्व पर 11 दिवसीय प्रभात फोरी प्रारंभ

देवबंद : साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकलने वाली 11 दिवसीय प्रभातफेरियां आज प्रारंभ हो गई। गुरूवार को प्रातः काल प्रभातफेरी गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रेलव रोड़, लाजपत नगर कालोनी, इंडस्ट्रियल स्टेट, महाराणा प्रताप चौक होते हुए टीचर कॉलोनी स्थित ईश्वर उपाध्याय एंव कर्मजीत सिंह एडवोकेट के निवास पर पहुंची। मार्ग में संगत व परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, जितेश बतरा, सिमरनजीत सिंह व पपिंद्र कौर ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरबाणी कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया।गुरुद्वारा कमेटी की ओर से ईश्वर उपाध्याय व नीलम रानी एडवोकेट को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरूद्वारा कमेटी  के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 2 नवम्बर को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकलेगा, 3 नवम्बर तक नगर में प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी व 5 नवम्बर को प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा। इस दौरान सतीश गिरधर, हर्ष भारती, हर्षप्रीत मनचंदा, हरजीत सिंह, अमृत सिंह, राजपाल सिंह, अमन सिंह, खुशप्रीत सिंह, भोली मनचंदा, विजय गांधी, गुलशन गांधी, देवेंद्र पाल सिंह बिट्टू, प्रिंस कपूर, संदीप सिंह, सन्नी सेठी, युवराज अरोड़ा, अनमोल उप्पल आदि मौजूद थे।

Also Click : Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow