Hardoi News: हरदोई भाजपा की नई जिला IT टीम गठित, प्रद्युम्न आनंद मिश्रा बने जिला संयोजक
भारतीय जनता पार्टी के संगठन को आई टी के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष अजीत
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को आई टी के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जिला आईटी सेल का गठन किया। नवगठित टीम में प्रद्युम्न आनंद मिश्रा को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
वही जिला सह संयोजक में अभिषेक सिंह चंदेल, और हर्ष सविता को नियुक्त किया।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की गतिविधियों को आईटी के माध्यमों से सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कहा कि आईटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म एक दूसरे के पूरक है, संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए पार्टी के जनसंपर्क अभियान को मजबूती मिलेगी।
What's Your Reaction?

