Hardoi News: भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अनूठी पहल, दीपावली पर 40 मंडल अध्यक्षों को मिला स्वदेशी उपहार; खादी और स्थानीय उत्पादों को दिया बढ़ावा

दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने संगठन के कार्यकर्ताओं के सम्मान

By INA News Desk
Nov 5, 2026 - 17:54
30 Views
Hardoi News: भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अनूठी पहल, दीपावली पर 40 मंडल अध्यक्षों को मिला स्वदेशी उपहार; खादी और स्थानीय उत्पादों को दिया बढ़ावा
Advertisement
Advertisement

हरदोई। दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने संगठन के कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की दिशा में अनूठी पहल की। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने संगठन के सभी 40 मंडल अध्यक्षों को मिष्ठान्न, खादी के वस्त्र तथा हरदोई में निर्मित स्थानीय उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट किए। इस अवसर पर सभी को दीपावली, धनतेरस एवं भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।

जिलाध्यक्ष की यह पहल केवल पर्व की शुभकामनाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके माध्यम से संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान, आत्मीयता और पारिवारिक जुड़ाव का संदेश भी दिया गया। खादी के वस्त्रों और जनपद में निर्मित उत्पादों को उपहार के रूप में चुनकर उन्होंने स्वदेशी, स्थानीय उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी प्रोत्साहित किया।

इस पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। खादी को अपनाने और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने से जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों एवं उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही ‘एक जनपद–एक उत्पाद’ की भावना को भी मजबूती मिलती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी मंडल अध्यक्षों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत संगठन की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष की यह पहल कार्यकर्ता सम्मान, संगठनात्मक समरसता, स्वदेशी गौरव और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन का सराहनीय उदाहरण बनी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, सत्यम शुक्ला तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊपुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement