कानपुर न्यूज़: हाथरस की घटना दिल को तकलीफ देने वाली, इंसानियत का बड़ा नुकसान- महबूब आलम खान 

By INA News Desk
Jul 3, 2024 - 20:11
61 Views
कानपुर न्यूज़: हाथरस की घटना दिल को तकलीफ देने वाली, इंसानियत का बड़ा नुकसान- महबूब आलम खान 

कानपुर। कुल हिंद जमीअतुल आवाम के महामंत्री महबूब आलम खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हाथरस में सत्संग में हुई भगदड़ के दौरान अति दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों की मौत पर अफसोस व्यक्त करते हुए महामंत्री महबूब आलम खान ने कहा कि यह घटना दिल को झीजोड़ कर रख देने वाली है पूरे देश में इस घटना से शोक की लहर है अल्लाह से दुआ है मरने वालों के परिजनों को सब्र अता फरमाए घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

साथ ही मैं हाथरस के मुसलमान से यह अपील करना चाहता हूं कि वह जिस तरह से कोरोना काल में इंसानियत की खिदमत करते हुए लोगों के दुख सुख में शामिल हुए वैसे ही इस दुख की घड़ी में हॉस्पिटलों के बाहर पहुंचकर घायल व मृत्यु को के परिवारों को हर संभव मदद का प्रयास करें।

यह इंसानियत की खिदमत करने का मौका है खान यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जो जांच का आदेश दिया है उस पर तत्काल कार्रवाई हो और लापरवाही करने वाले जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow