शाहजहापुर न्यूज़: हाथरस हादसे पर कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि।

Jul 3, 2024 - 20:17
45 Views
शाहजहापुर न्यूज़: हाथरस हादसे पर कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि।

फै़याज़ साग़री \ शाहजहापुर। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर एक शोक सभा व कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। शोक सभा में अस्थि कलश के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोक सभा में प्रदेश सचिव अनूप वर्मा ने कहा की आज पूरा देश शोक में डूबा है वही भाजपा के लोग प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर पेशकर उनके पुतले फूंक रहे है, राहुल गांधी ने हमेशा सभी धर्मो का सम्मान किया है। उन्होंने कहा मृतकों व घायलों को उचित मुआवजा दिया जाए।

महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा की इस हादसे में सरकार और हाथरस प्रशासन की घोर लापरवाही है बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मारे गए सरकार को ये ध्यान रखना होगा की भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न होना तमाम सैकड़ों परिवार अनाथ हो गए। एफआईआर दर्ज करने के नाम पर सिर्फ सेवादारों और आयोजको पर कार्यवाही की जा रही है। जबकि बाबा को खुलेआम घूमने की छूट दी जा रही।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी ने संचालन करते हुए कहा की हाथरस हादसा बेहद दुखद है पूरी कांग्रेस पार्टी मृतक परिवारों के साथ खड़ी है हमारी नेता प्रियंका गांधी के निर्देश पर एक शिष्टमंडल हाथरस में मौजूद है और पीड़ित परिवारों के कांधे से कंधा मिलाकर हर संभव मदद का प्रयास कर रहे है। हम सब दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है।

अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रख कैंडिल जलाकर शोक व्यक्त किया। शोक सभा व केंडिल मार्च में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, सईद अंसारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना बाल्मीकि, अफजाल खान, फुरकान अहमद कुरैशी, कांग्रेस नेता अनस इकबाल, युवा नेता उन्नत मिश्रा, अदीब अहमद, पार्षद रामखिलावन मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, नीरज अवस्थी, वकार आलम वारसी, सुशील शर्मा, अमान उल्ला खान, अश्वनी शुक्ला, प्रत्युष मिश्रा, शाश्वत मिश्रा, अनुभव कटारिया, शुएब अंसारी सहित तमाम लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow