Amroha: अमरोहा के दो दोस्तों की दिल्ली ब्लास्ट में दर्दनाक मौत, दोनों मृतकों के शव घर पहुंचे। 

दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट में अमरोहा के दो घनिष्ठ मित्रों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान लोकेश अग्रवाल और अशोक कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में

Nov 11, 2025 - 11:34
 0  65
Amroha: अमरोहा के दो दोस्तों की दिल्ली ब्लास्ट में दर्दनाक मौत, दोनों मृतकों के शव घर पहुंचे। 
मृतक: लोकेश अग्रवाल , मृतक: अशोक

रिपोर्टर: एम हारिस 

अमरोहा: दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट में अमरोहा के दो घनिष्ठ मित्रों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान लोकेश अग्रवाल और अशोक कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते थे। जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल,हसनपुर के रहरा अड्डा के रहने वाले थे,सोमवार को दिल्ली अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने दोस्त अशोक कुमार को फोन कर लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था, जहां दोनों की मुलाकात तय हुई थी। इसी बीच मेट्रो स्टेशन के पास अचानक हुए तेज धमाके में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और अमरोहा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों मित्र बेहद सरल व मिलनसार स्वभाव के थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ब्लास्ट के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं। मृतक अशोक दिल्ली में डीटीसी बस में कंडक्टर की जॉब किया करते थे।मृतक अशोक की कुछ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। परिवार में उनके माँ सहित दो छोटे बच्चें है।

अमरोहा से दिल्ली ब्लास्ट तक का दर्दनाक सफर

दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई अमरोहा के दो मित्र एक साथ हादसे के शिकार हो गए। दिल्ली ब्लास्ट की दिल दहला देने वाली घटना में अमरोहा के दो घनिष्ठ मित्र लोकेश अग्रवाल और अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई 52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल थे हसनपुर के रहरा अड्डे के निवासी थे,लोकेश अग्रवाल अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने दिल्ली के अस्पताल गए थे। दिन भर के काम के बाद उन्होंने वहीं से अपने दोस्त को बुलाने का निर्णय लिया।

दोस्ती की अंतिम मुलाक़ात

लोकेश ने अपने दोस्त अशोक कुमार को फोन करके लाल किला मेट्रो स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया था। दोनों ने सोचा भी नहीं था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात साबित होगी। ब्लास्ट ने छीन ली दोनों की जान मेट्रो स्टेशन के पास हुए अचानक ब्लास्ट में दोनों दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक लोकेश अग्रवाल के घर के बाहर इकट्ठा हुए लोग 

अमरोहा में मातम का माहौल

दोस्तों की अचानक मौत की खबर से उनके परिवारों और अमरोहा क्षेत्र में गहरा शोक छा गया। दोनों अपने परिवारों के सहारे थे, और उनकी मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।फिलहाल देर रात दोनों के परिजन सुबह खुले में दिन रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। आज सुबह अशोक और लोकेश अग्रवाल के शव घर पहुंचे सबों को देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए और चारों ओर गम का माहौल है।

Also Read- Delhi Blast : दिल्ली के लाल किले के पास कार में भयंकर विस्फोट, 14 साल बाद दहला दिल्ली, आठ की मौत, कई घायल; अमित शाह एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।