Amroha : पति ने पकाया मुर्गा तो पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, शव गंगा में बहाया, दहेज हत्या का केस दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा के तहसील हसनपुर के रहरा थाना क्षेत्र के गांव वंशीवाला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि पत्नी रीना (21) ने अ
REPORTER : MOHD HARISH
अमरोहा जिले से इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।अमरोहा के रहरा क्षेत्र में शादी के महज दस महीने बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पत्नी रीना ने अपने पति को मुर्गा पकाने से मना किया था।लेकिन पति निगम ने उसकी बात अनसुनी कर दी,आरोप है कि इसी बात से नाराज़ होकर रीना ने फांसी लगा ली,यही नहीं, घटना को छुपाने के लिए पति और उसके परिजनों ने शव को गंगा में बहा दिया,मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस गंगा में शव की तलाश में जुटी हुई है।
अमरोहा के तहसील हसनपुर के रहरा थाना क्षेत्र के गांव वंशीवाला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि पत्नी रीना (21) ने अपने पति निगम को मुर्गा पकाने से मना किया था। लेकिन पति के अनसुना करने पर रीना ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना को छुपाने के लिए पति और परिजनों ने शव को गंगा में बहा दिया। पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- दस माह पहले हुई थी शादी
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी रीना की शादी करीब दस माह पहले रहरा थाना क्षेत्र के गांव मेहरपुर वंशीवाला निवासी निगम से हुई थी। 20 अगस्त को रीना अचानक लापता हो गई। पति निगम ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन मृतका के मायके वालों ने साजिश की आशंका जताई।
- मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
रीना की मां कौशल्या ने पति निगम, सास, ससुर सुरेश, जेठ महकार और तहेरे भाई बिजेंद्र पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
तहरीर में कहा गया कि रीना को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।
- पूछताछ में पति ने किया कबूल
सीओ हसनपुर दीप कुमार पंत ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पति निगम ने स्वीकार किया कि 20 अगस्त की रात वह मुर्गा लेकर आया था। रीना ने मना किया, लेकिन उसने फिर भी मुर्गा पका लिया। उसी रात रीना का शव फांसी पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए निगम ने महकार और बिजेंद्र के साथ मिलकर शव को कपड़े में लपेटकर गंगा में बहा दिया।
- पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
निगम, महकार और बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं सास और ससुर की तलाश जारी है।
- शव की तलाश जारी
देर शाम तक पुलिस और गोताखोरों की टीमें गंगा में शव की तलाश करती रहीं। हालांकि सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि तलाश अभियान जारी रहेगा।
Also Click : Shamli : ऑपरेशन सवेरा- शामली पुलिस ने नशा तस्कर को 110 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?











