Amroha : अमरोहा जनपद में बड़ा पर्दाफाश- दो पुलिसकर्मी समेत 6 गिरफ्तार, 40 लाख की स्मैक बरामद
नाजिम द्वारा अपनी पहचान के पुलिस चौकी ढबारसी पर तैनात आरक्षी योगेश कुमार व आशु सैनी के साथ मिलकर इनकी मदद से इस स्मैक को छीनने की योजना
सारांश- अमरोहा में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है एसओजी की टीम और थाना सैदनगली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर स्मैक तस्करी में लिप्त दो पुलिसकर्मी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों 40 लाख रुपए कीमत की इसमें एक 3490 रुपये समेत वैगनार कार भी हुई बरामद। अपर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा।
खबर यूपी के अमरोहा से है। अमरोहा में एक ऐसा मामला सामने आया हैं। जहाँ पुलिस के दो सिपाही तस्करों के साथ नशे के कारोबार से जुड़े थे। SOG व सैदनगली पुलिस को नशे के कारोबार की सूचना मिली जिसपर पुलिस ने जब पूरे मामले की छानबीन की तो हैरान रह गयी क्योकि तस्करों के साथ 2 पुलिस कर्मी भी शामिल थे। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया के पूछताछ पर जानकारी हुई कि अभियुक्त नाजिम, 01 नाबालिग, गौरव, आदिल आपस में दोस्त थे। अभियुक्त गौरव के दोस्त नितिन पुत्र चन्द्रपाल निवासी ढबारसी थाना आदमपुर जनपद अमरोहा ने गौरव को बताया कि उसके मित्र मयंक यादव पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम सांथलपुर थाना आदमपुर जनपद अमरोहा के पास स्मैक है, जिसे बेचकर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। गौरव द्वारा यह बात नाजिम व अन्य साथियों को बात बतायी गयी।
नाजिम द्वारा अपनी पहचान के पुलिस चौकी ढबारसी पर तैनात आरक्षी योगेश कुमार व आशु सैनी के साथ मिलकर इनकी मदद से इस स्मैक को छीनने की योजना बनायी गयी। 19.07.2025 को मयंक यादव से स्मैक लेने गौरव,नाजिम व अन्य साथी पहुंचे। जैसे सौदा हो रहा था, दोनों आरक्षी योगेश व आशू सैनी वर्दी में पहुँच गए,पुलिस की दबिश समझ अफरा तफरी में मयंक यादव और उसके साथ आए 3-4 लोग वहां से भाग गए। तब से यह मादक पदार्थ इनके पास था और इसको बेचने के प्रयास में थे। आज गिरफ्तार अभियुक्तगण इस स्मैक को लेकर योगेश की वैगनार कार मे बेचने के लिए दिल्ली एन.सी.आर क्षेत्र मे जा रहे थे। माल को बेचने के बाद जो भी रुपये मिलते उसे आपस मे बांट लेते थे।
पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियों के पास से लगभग ₹40 की कीमत की स्मैक और वेगनार कार सहित कुछ नगद भी बरामद किया है। दो पुलिसकर्मियों सहित 6 तस्करों को जेल भेज दिया है।
एसपी अमित कुमार आनंद ने दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए साफ कर दिया है कि अपराधी कोई भी हो बक्सा नहीं जाएगा। बता दे की अमरोहा जिले के अलग-अलग स्थान पर बड़े पैमाने पर नशीला कारोबार चल रहा था पुलिस ने कई थानों से नशे का कारोबार करने वालों कई लोगों को जेल भेजा था। एसपी अमित कुमार आनंद को जानकारी मिली कि अमरोहा के आदमपुर थाने में तैनात सिपाही आंसू योगेश कुमार नशे की कारोबार करने में शामिल हैं। एसपी ने दोनों सिपाहियों को हिरासत में लिया पूछताछ की तो दोनों सिपाहियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 लाख की इसमें के साथ दो सिपाही आशु सैनी योगेश कुमार व गौरव कुमार, नाजिम, आदिल एक नाबालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसके अमित कुमार आनंद ने बताया कि सिपाही योगेश कुमार की गाड़ी से यह स्मैक को सप्लाई करते थे। इन दोनों पुलिसकर्मियों ने पुलिस वर्दी को एक बार दागदार कर दिया है। फिलहाल दोनों सिपहिया सहित सभी आरोपियों का न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
Also Click : रामानंद सागर के बेटे और मशहूर निर्माता प्रेम सागर का 84 वर्ष की उम्र में निधन
What's Your Reaction?











