Sitapur : नैमिषारण्य थाना पुलिस को मिली कामयाबी चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर आटोलिफ्टर गिरफ़्तार

गिरफ्तार आरोपियों में सुग्रीवटीला निवासी आशाराम पुत्र जगदेव प्रसाद एवं रामपुर कलां थाना क्षेत्र के मुंशीपुरवा निवासी मथुरा यादव पुत्र बनवारी लाल शामिल हैं। पुलि

Aug 31, 2025 - 22:12
69 Views
Sitapur : नैमिषारण्य थाना पुलिस को मिली कामयाबी चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर आटोलिफ्टर गिरफ़्तार
नैमिषारण्य थाना पुलिस को मिली कामयाबी चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर आटोलिफ्टर गिरफ़्तार

रिपोर्ट - सुरेंद्र कुमार INA न्यूज़ नीमसार

नैमिषारण्य/सीतापुर : नैमिषारण्य पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए दो शातिर आटोलिफ्टर चोरों को गिरफ्तार किया। सीतापुर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में यह कामयाबी मिली। नैमिषारण्य थाना पुलिस की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मिश्रित आलोक प्रसाद के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में सुग्रीवटीला निवासी आशाराम पुत्र जगदेव प्रसाद एवं रामपुर कलां थाना क्षेत्र के मुंशीपुरवा निवासी मथुरा यादव पुत्र बनवारी लाल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई। इनमें से एक (Splender) स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें (UP15DV9702) एवं एक HF Deluxe (UP41AJ2556) है। इसके अलावा एक नंबर प्लेट, एक मार्कर और मोटरसाइकिलो की चाबियों का गुच्छा बरामद किया।

Also Click : Hardoi : बेनीगंज में पुलिस अधीक्षक ने हत्याहरण मेला की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow