Hardoi: ब्लॉक सभागार में भावभीनी विदाई, बी.के. सिंह हुए सेवानिवृत्त। 

बाल विकास परियोजना संडीला में लगभग चार वर्ष छह माह तक सेवाएं देने के उपरांत बाल विकास परियोजना अधिकारी

By INA News Desk
Mar 1, 2026 - 18:29
169 Views
Hardoi: ब्लॉक सभागार में भावभीनी विदाई, बी.के. सिंह हुए सेवानिवृत्त। 
ब्लॉक सभागार में भावभीनी विदाई, बी.के. सिंह हुए सेवानिवृत्त। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- मुकेश सिंह सोमवंशी 

हरदोई/संडीला: बाल विकास परियोजना संडीला में लगभग चार वर्ष छह माह तक सेवाएं देने के उपरांत बाल विकास परियोजना अधिकारी बी.के. सिंह के सेवानिवृत्त होने पर संडीला ब्लॉक सभागार में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें सम्मानित किया। अपने संबोधन में बी.के. सिंह ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी ने सदैव केंद्र के कार्यों के माध्यम से परियोजना को सम्मानजनक स्थिति में बनाए रखा। आप सभी का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व का विषय रहा है। मुझे आप सभी पर गर्व है।” उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सेविका मनीषा भारती, विभा शुक्ला, शेषमती, पूजा आनंद, रेखा, रेखा रानी, आशा, प्रधान सहायक अंजली सिंह, बीसी प्रमोद कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवचरण एवं संडीला ब्लॉक की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सौजन्य से किया गया। 

इस अवसर पर जिले का समस्त आईसीडीएस स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में सीडीपीओ विनय सिंह, राहुल सिंह, प्रधान सहायक नीतू, नीलम, ब्लॉक कॉर्डिनेटर तथा एचसीएल संस्था से शिवम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे, समारोह के दौरान वक्ताओं ने बी.के. सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परियोजना ने नई ऊंचाइयों को छुआ और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट कार्य संपन्न हुए। अंत में स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का समापन सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

Also Read- Hardoi : हरदोई में आयुर्वेदिक कंपनी पर छापेमारी, निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक भांग जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement