Sambhal : कोतवाली सम्भल में शांति समिति की बैठक, कब्रिस्तान भूमि की नाप-तौल पर प्रशासन का बड़ा फैसला

उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी 30 दिसंबर को प्रशासन द्वारा उक्त भूमि की नाप-तौल कराई जाएगी, जिसके लिए लेखपालों की टीम गठित कर दी गई है। उपजिलाधिकारी ने स

Dec 28, 2025 - 22:06
37 Views
Sambhal : कोतवाली सम्भल में शांति समिति की बैठक, कब्रिस्तान भूमि की नाप-तौल पर प्रशासन का बड़ा फैसला
Sambhal : कोतवाली सम्भल में शांति समिति की बैठक, कब्रिस्तान भूमि की नाप-तौल पर प्रशासन का बड़ा फैसला

Report : उवैस दानिश, सम्भल

कोतवाली सम्भल परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी रामानुज और क्षेत्राधिकारी आलोक भाटी की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय लोग व दुकानदार शामिल हुए। बैठक में उपजिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जामा मस्जिद के पास मौजा कोट में स्थित गाटा संख्या 32, रकबा 0.470 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन किया जाएगा। यह भूमि कब्रिस्तान की है और नॉन जेडए श्रेणी में दर्ज है।उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी 30 दिसंबर को प्रशासन द्वारा उक्त भूमि की नाप-तौल कराई जाएगी, जिसके लिए लेखपालों की टीम गठित कर दी गई है। उपजिलाधिकारी ने सभी दुकानदारों से प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की और कहा कि यदि किसी को आपत्ति हो तो वह नाप-तौल के दौरान टीम के समक्ष अपनी बात रख सकता है।

प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से मकान व दुकानें बनाई गई हैं, जिसकी जांच और सीमांकन आवश्यक है। सीमांकन कार्य के लिए तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह को टीम प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि नायब तहसीलदार को भी टीम में शामिल किया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से एहतेशाम, शाहनवाज अंसारी, मोहम्मद अजीम, सलीम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने शांति बनाए रखने और सहयोग की अपील की।

Also Click : Sambhal : नगर कीर्तन की भव्य तैयारी, 1 जनवरी को निकलेगा नगर कीर्तन

बाइट - रामानुज, उपजिलाधिकारी सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow