Hathras : हाथरस में ममता फार्म हाउस पर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक शिवकांत जी महाराज का भव्य स्वागत
हाथरस के कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कथा वाचक शिवकांत जी महाराज के पहुंचने पर भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति से उनका
हाथरस के कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कथा वाचक शिवकांत जी महाराज के पहुंचने पर भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति से उनका स्वागत किया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण, फूलों की वर्षा और विधिवत पूजन से उनका अभिनंदन किया गया। इससे पूरा परिसर धार्मिक वातावरण में डूब गया।
इस मौके पर शिवकांत जी महाराज ने मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति ही मानव जीवन को सही दिशा देती है। कथा और सत्संग से समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और युवाओं को संस्कारवान बनाने में इसकी बड़ी भूमिका होती है।
कार्यक्रम में रानू पंडित, आकाश दीक्षित, चेतन शर्मा, राम किशन दीक्षित, दुर्गेश पचौरी, निखिलवर्ती पाठक, शिवम दुबे, मनोज शर्मा, रिंकू यादव, कृष्णकांत कौशिक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय भक्त, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु शामिल हुए।
What's Your Reaction?











