Hathras : हाथरस के सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु गोविंद सिंह जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पप्पू राम शर्मा ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उनके महान त्याग, राष्ट्रभक्ति और धर्म रक्षा के कार्यों की जानकारी दी

By INA News Desk
Dec 26, 2025 - 21:46
38 Views
Hathras : हाथरस के सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु गोविंद सिंह जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई
गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाते बच्चे

हाथरस के सरस्वती विद्या मंदिर में सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और आचार्यों ने उनके जीवन, आदर्शों और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पप्पू राम शर्मा ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उनके महान त्याग, राष्ट्रभक्ति और धर्म रक्षा के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समाज को साहस, सत्य और सेवा का मार्ग दिखाया।

पप्पू राम शर्मा ने गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम का संचालन और सफल आयोजन दिनेश कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Also Click : Hardoi : जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में फ्रॉस्टी फिएस्टा कार्निवल का भव्य आयोजन, बच्चों ने बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow