Hathras : सिकंदराराऊ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य सनातनी संगठनों के युवाओं ने ओम बाबा मंदिर पर इकट्ठा होकर बाजार से होते हुए नगर के
हाथरस के सिकंदराराऊ में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों और दीपू चंद्र दास की क्रूर मॉब लिंचिंग के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मजबूत प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य सनातनी संगठनों के युवाओं ने ओम बाबा मंदिर पर इकट्ठा होकर बाजार से होते हुए नगर के बस स्टैंड तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान बांग्लादेश सरकार और वहां के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई तथा बस स्टैंड पर बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने कहा कि बांग्लादेश में ईशनिंदा के नाम पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कहीं पेड़ों से लटकाकर जिंदा जलाया जा रहा है तो कहीं मंदिरों और हिंदू बस्तियों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर अत्याचार तुरंत नहीं रोके गए तो आंदोलन और तेज होगा। वे इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे। प्रदर्शन के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस का भारी बल मौजूद रहा। प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में रही। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अन्य सनातनी संगठनों के युवा तथा नगर के व्यापारी शामिल रहे।
Also Click : Delhi : नई दिल्ली में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा, भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे, यादव नहीं
What's Your Reaction?









