Delhi : नई दिल्ली में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा, भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे, यादव नहीं

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण अवतार नहीं थे, बल्कि अवतारी थे। अर्थात पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान। उनका जन्म और मृत्यु साधारण मनुष्य की तरह नहीं हुई। यदि समाजवादी

Dec 25, 2025 - 22:15
 0  49
Delhi : नई दिल्ली में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा, भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे, यादव नहीं
Delhi : नई दिल्ली में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा, भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे, यादव नहीं

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण अहीर या यादव नहीं थे, बल्कि क्षत्रिय थे। उनका जन्म चंद्रवंशीय क्षत्रिय कुल में हुआ। इस वंश की सातवीं पीढ़ी में राजा यदु थे। यदु की 49वीं पीढ़ी में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, इसलिए उन्हें यदुवंशी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि भाटी, चुडासमा, जडेजा, जादौन, तौनी वंश आज भी भगवान श्री कृष्ण के वंशज माने जाते हैं। जैसलमेर के भाटी राजपरिवार के संग्रहालय में भगवान श्री कृष्ण का छत्र और सिंहासन आज भी रखा है। वहां उनका वंश वृक्ष भी मौजूद है। रीना एन सिंह ने कहा कि वर्तमान में यादव लिखकर सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग में शामिल होने वाले लोगों का भगवान श्री कृष्ण से कोई रक्त संबंध नहीं है। मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव ने भी स्पष्ट किया है कि भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण अवतार नहीं थे, बल्कि अवतारी थे। अर्थात पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान। उनका जन्म और मृत्यु साधारण मनुष्य की तरह नहीं हुई। यदि समाजवादी पार्टी और उसके समर्थक खुद को भगवान श्री कृष्ण का वंशज बताते हैं तो मथुरा में भगवान के जन्म स्थान पर कब्जे का विरोध क्यों नहीं करते। वह जगह आज भी आक्रांताओं के कब्जे में है। उन्होंने आगरा में मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे भगवान श्री कृष्ण के विग्रह का जिक्र किया, जिसे 1670 में औरंगजेब मथुरा से ले गया था। लोग भगवान का वंशज होने का दावा करते हैं लेकिन इस घटना पर चुप हैं। रीना एन सिंह ने कहा कि क्षत्रियों के इतिहास का विकृतिकरण एक नई परंपरा बन गई है। इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाने की जरूरत है।

ज्ञातव्य है कि रीना एन सिंह भगवान राम के पुत्र कुश के वंशज कछवाहा वंश की बहू हैं। उन्होंने बिहार के बांका जिले में धौरी राजपुर गांव में कुलदेवी जमवाय माता का भव्य मंदिर भी बनवाया है। वे भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट में हिंदुओं का पक्ष रख चुकी हैं और ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े मामले में वाराणसी जिला न्यायालय में मुकदमा दायर किया है।

Also Click : Hardoi : हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने ग्राम चक में रात्रि चौपाल की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow