Hathras : वसुंधरा एन्क्लेव में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती और तुलसी पूजन दिवस उत्साह से मनाया गया

कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, अच्छे शासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पि

Dec 25, 2025 - 23:37
 0  15
Hathras : वसुंधरा एन्क्लेव में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती और तुलसी पूजन दिवस उत्साह से मनाया गया
अटल जयंती व तुलसी पूजन दिवस की जानकारी देती पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी

हाथरस के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, अच्छे शासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी देश को सही रास्ता दिखाते हैं तथा जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

इसके साथ तुलसी पूजन दिवस भी मनाया गया। तुलसी के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि तुलसी पूजन धार्मिक आस्था के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और हरा-भरा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

इस अवसर पर प्रियाशी वार्ष्णेय, सभासद अशोक गोला, अतुल चौधरी, सुंदरम शर्मा, राकेश सिंह, हिमांशु कौशिक, अभिषेक राज, रामनिवास पदु वाले, कृष्णा चौधरी, दीपू राजपूत समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने तथा नगर को स्वच्छ, हरा-भरा और विकसित बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Also Click : Delhi : नई दिल्ली में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा, भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे, यादव नहीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow