Hardoi : हरपालपुर में समाजसेविका ने ग्रामीणों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई

Dec 25, 2025 - 23:39
 0  62
Hardoi : हरपालपुर में समाजसेविका ने ग्रामीणों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई
Hardoi : हरपालपुर में समाजसेविका ने ग्रामीणों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चतरखा बरनई में समाजसेविका ने ग्रामवासियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। भारत सरकार ने इस दिन को सुशासन दिवस घोषित किया है, इसलिए पूरे देश में इसे उत्साह से मनाया जाता है।इस अवसर पर समाजसेविका ने ग्रामवासियों को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर जानकारी दी तथा उनके द्वारा देश के हित में किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में उनके योगदान और आदर्शों पर चर्चा हुई।

Also Click : Delhi : नई दिल्ली में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा, भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे, यादव नहीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow