Hathras : हाथरस के ग्राम राजपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित, योजनाओं की समीक्षा और समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के साथ अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण किया। वहां कुछ राशन सामग्री रखी मिली। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन

Dec 26, 2025 - 21:47
 0  20
Hathras : हाथरस के ग्राम राजपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित, योजनाओं की समीक्षा और समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश
समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते जिलाधिकारी अतुल वत्स

हाथरस जिले के विकास खंड हाथरस की ग्राम पंचायत राजपुर में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की समस्याओं का गांव में ही समाधान करना था। ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के साथ अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण किया। वहां कुछ राशन सामग्री रखी मिली। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन लाभार्थियों का केवाईसी पूरा नहीं हुआ है, उनका राशन रोका गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित लाभार्थियों का केवाईसी तुरंत अपडेट कराकर शीघ्र राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने पूर्ति, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, कृषि, बाल विकास और पुष्टाहार विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और चल रही योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी स्टॉलों पर योजनाओं की स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, नवजात शिशुओं के टीकाकरण और किशोरियों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान देने को कहा। आशा और एएनएम को अपने दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाने की अपील की। पंचायत भवन में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र और वर्मी कंपोस्ट केंद्र का भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ग्राम प्रधान द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की और इसे महिला सशक्तिकरण का जीता-जागता उदाहरण बताया। पंचायत सचिवालय में सचिव और लेखपाल की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा रोस्टर का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। पंचायत भवन में अधिकारियों के नाम और संपर्क विवरण प्रदर्शित करने की व्यवस्था की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौपाल में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती है। महिलाओं की सुरक्षा शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों की जानकारी दी गई। वीर बाल दिवस के अवसर पर छात्रों को जियोमेट्री बॉक्स वितरित किए गए और कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि चौपाल में दिए गए सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए और इसकी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए। अंत में ग्राम प्रधान ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, उप निदेशक कृषि, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, एडीओ पंचायत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में फ्रॉस्टी फिएस्टा कार्निवल का भव्य आयोजन, बच्चों ने बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow