Sitapur : पुलिस मारपीट से जेल में बंद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पोस्टमार्टम के बाद 27 दिसंबर को शव गांव लाया गया। आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मृतक के भाई मनोज कुमार ने लिखित तहरीर देकर रमाबाई चौकी के पुलिस

By INA News Desk
Dec 28, 2025 - 20:22
30 Views
Sitapur : पुलिस मारपीट से जेल में बंद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sitapur : पुलिस मारपीट से जेल में बंद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के रामकोट क्षेत्र के ननसोहा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ मिथुन कुमार की इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि लखनऊ के आशियाना थाने की रमाबाई चौकी में पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हुई।

मिथुन कुमार पिछले 10 वर्षों से लखनऊ के रश्मि खंड, बंगला बाजार में प्लंबिंग का काम करता था और परिवार के साथ रहता था। रमाबाई चौकी क्षेत्र के रतन खंड में अनिरुद्ध सिंह के घर से नकदी और जेवर चोरी होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान 16 दिसंबर को मिथुन को शाहरुख अब्दुल और आदेश उर्फ छोटू के साथ पीजीआई के पास से गिरफ्तार किया गया। परिवार का कहना है कि चौकी में पुलिस ने डंडे, बेल्ट और पैटों से पीटा, सीने पर बैठकर मारपीट की और चोरी कबूल करने का दबाव बनाया।

19 दिसंबर को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। जेल में तबीयत बिगड़ने पर 26 दिसंबर को परिवार को सूचना दी गई कि उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। खून की उल्टी होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद 27 दिसंबर को शव गांव लाया गया। आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। मृतक के भाई मनोज कुमार ने लिखित तहरीर देकर रमाबाई चौकी के पुलिसकर्मियों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर रामकोट थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल, खैराबाद थाना प्रभारी अनिल सिंह, सीओ सिटी विनायक भोसले और महोली तहसीलदार महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया और दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। परिवार में मातम छाया है। मृतक की पत्नी नैना (26 वर्ष), बेटी कृष्णा (3 वर्ष) और बेटी कनिष्का (1 वर्ष) रो-रोकर बुरा हाल हैं।

Also Click : 'रेपिस्ट, रेपिस्ट होता है...': उन्नाव रेप सर्वाइवर का दर्द भरा बयान, CBI की कथित देरी पर सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow