Saharanpur: डी-फार्मा के छात्र ने फांसी लगाई, बेटे की किताबों-कपड़ों को सीने से लगाकर रोई मां, बोली- भइया उठ जाओ। 

डी-फार्मा के छात्र वंश (20) ने अपने ही कमरे में खुद के मफलर से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। वंश दिन में पढ़ाई करता

Dec 27, 2025 - 22:53
35 Views
Saharanpur: डी-फार्मा के छात्र ने फांसी लगाई, बेटे की किताबों-कपड़ों को सीने से लगाकर रोई मां, बोली- भइया उठ जाओ। 
डी-फार्मा के छात्र ने फांसी लगाई, बेटे की किताबों-कपड़ों को सीने से लगाकर रोई मां, बोली- भइया उठ जाओ। 

सहारनपुर: डी-फार्मा के छात्र वंश (20) ने अपने ही कमरे में खुद के मफलर से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। वंश दिन में पढ़ाई करता था और शाम को एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का सहारा बन रहा था। उसकी मौत की खबर से परिवार सहित पूरे मुहल्ले में शोक और सन्नाटा पसर गया है। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कमरे से सैंपल लिए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, मामला शनिवार सुबह फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर कस्बे की नई बस्ती का हैं।

Also Read- Saharanpur: सांसद इमरान मसूद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक, 70 रुपये स्क्वायर फीट बने बिजली कनेक्शन की कसौटी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow