Deoband: आखिर कहां गायब हो गया चार साल का आहद, पुलिस जांच भी शून्य,20 नवंबर को घर के सामने से गायब हुआ था आहद। 

बन्हेड़ा खास गांव निवासी शफक्कत का चार साल का बेटा आहद आखिर कहां गायब हो गया। 24 दिन गुजरने के बाद भी उसका कोई सुराग

Dec 13, 2025 - 22:37
28 Views
Deoband: आखिर कहां गायब हो गया चार साल का आहद, पुलिस जांच भी शून्य,20 नवंबर को घर के सामने से गायब हुआ था आहद। 
आखिर कहां गायब हो गया चार साल का आहद, पुलिस जांच भी शून्य,20 नवंबर को घर के सामने से गायब हुआ था आहद। 

देवबंद। बन्हेड़ा खास गांव निवासी शफक्कत का चार साल का बेटा आहद आखिर कहां गायब हो गया। 24 दिन गुजरने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की जांच में भी अभी तक नतीजा शून्य ही रहा है।
बता दें, कि 20 नवंबर को आहद दो अन्य बच्चों के साथ घर के सामने बन रहे घेर में खेल रहा था। लेकिन वापस नहीं लौटा। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी दो ही बच्चे वापस लौटते दिखाई दे रहे थे। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है, पास में बने तालाब और खेतों में भी उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। कोई फोन कॉल भी नहीं आई। 24 दिन का लंबा समय गुजरने के चलते परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में सबसे छोटा होने के चलते आहद सभी को दुलारा है, जिस कारण अब सभी को उसकी चिंता सताने लगी है। आहद के चाचा शराफत ने बताया कि उसके बारे में कुछ पता नहीं लगा है, हर दिन वह पुलिस के पास भी जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाई शफक्कत के सात बच्चे हैं, आहद इनमें सबसे छोटा है। करीब पांच बीघा संयुक्त जमीन में खेती कर शफक्कत परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि बालक की तलाश में डॉग स्क्वायड भी लगाया गया, साथ ही ड्रोन कैमरों से खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सभी जगह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकाली गई। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बताया कि अब उसकी गुमशुदगी के पर्चे छपवा कर सभी थाना क्षेत्रों में भेजे जाएंगे।

Also Read- Deoband : सपा के प्रदेश सचिव को मिल रही गोली मारने की धमकी, हवाला कारोबारियों पर धमकी देने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow