Deoband: देवबंद में  मुस्लिम दलित  के बाद त्यागी ब्राह्मण समाज के मतदाता सबसे ज्यादा- माविया अली 

सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के उत्तर में नेतृत्व

By INA News Desk
Dec 11, 2025 - 12:11
40 Views
Deoband: देवबंद में  मुस्लिम दलित  के बाद त्यागी ब्राह्मण समाज के मतदाता सबसे ज्यादा- माविया अली 

देवबंद। सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के उत्तर में नेतृत्व में प्रदेश के अंदर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। एस आई आर में ‌ देवबंद के अंदर जिस प्रकार से कार्य हुआ वह संतोषजनक है, सपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत के साथ इस सर्वे को सफल बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद देवबंद विधानसभा की सामाजिक राजनीतिक दशा बदलने जा रही है। जो समाज अपने आप को यहां सबसे ज्यादा बताता था वह अब तीसरे नंबर पर आ चुका है‌। जबकि देवबंद में त्यागी ब्राह्मण समाज मुस्लिम और दलित के बाद तीसरे नंबर पर 30540 वोटो के साथ ऊपर है। इसके बाद गुर्जर और ठाकुर समाज आता है। जबकि अन्य समाज का भी यहां ठीक-ठाक वोट है। पूर्व विधायक ने कहा की सपा प्रमुख अखिलेश यादव जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक को शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं यह अपने आप में एक बड़ी बात है क्योंकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना परिवार का सदस्य मानते हैं।

उनके दुख और सुख में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देवबंद में अहंकार के खिलाफ लोगों का जनमत होने जा रहा है। यहां की जनता अहंकारी को नहीं अमन पसंद को पसंद करती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देवबंद से समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी कौन होगा यह बड़ा सवाल नहीं है सवाल यह है कि देवबंद में समाजवादी बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रही है। देवबंद विधानसभा सीट पर समाजवादी से चाहे मनोज चौधरी लड़े, माविया अली लड़े, कार्तिकेय राणा लड़े या विनोद तेजयान वही प्रत्याशी चुनाव जीतेगा।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद के सवाल पर पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि विधायक हिमायुं अकबर बीजेपी के एजेंट हैं  ममता बनर्जी को बंगाल में चुनाव हारने के लिए वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। बीजेपी पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के लिए ऐसे  लोगों को खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच दलित और पिछड़ा विरोधी है। दलित और पिछड़े विरोधी को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए मुसलमान को चिन्हित कर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। जनता समय पर जवाब देगी और अहंकारी राष्ट्र विवादी लोगों को चुनाव हारने का काम करेगी।

Also Read- Jalaun : महिला सिपाही से जुड़े मामले की जांच में कई अधिकारियों से संबंध की बात सामने आई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow