Deoband: देवबंद सड़क पर फब्तियाँ कसने वाला मनचला दबोचा, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका चौधरी की तत्परता बनी मिसाल। 

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए सहारनपुर पुलिस मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत लगातार सख़्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में

Nov 20, 2025 - 10:30
37 Views
Deoband: देवबंद सड़क पर फब्तियाँ कसने वाला मनचला दबोचा, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका चौधरी की तत्परता बनी मिसाल। 
देवबंद सड़क पर फब्तियाँ कसने वाला मनचला दबोचा, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका चौधरी की तत्परता बनी मिसाल। 

देवबंद। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए सहारनपुर पुलिस मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत लगातार सख़्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना देवबंद की एंटी रोमियो टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियाँ कसने वाले एक मनचले को मौके से ही दबोच लिया।

19 नवंबर 2025 को मिशन शक्ति टीम जब मोहल्ला कानूनगोयान में नियमित भ्रमण पर थी, तभी महिलाओं व युवतियों पर अभद्र टिप्पणियाँ करने वाले एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव पुत्र बुद्ध सिंह निवासी रविदास मार्ग, थाना देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई।

मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस त्वरित कार्रवाई में महिला उप निरीक्षक प्रियंका चौधरी की सतर्कता और दृढ़ता विशेष रूप से प्रशंसनीय रही। उनके नेतृत्व में टीम ने न केवल पीड़ित महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाया बल्कि क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का भी मजबूत संदेश दिया।

Also Read- Lucknow: जौनपुर में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर एकता यात्रा का आयोजन, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की अगुवाई में नौपेड़वा से मोहम्मदपुर तक उमड़ा जनसैलाब।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow