Saharanpur: अवसाद से जूझ रहे रिटायर्ड ITBP जवान अक्षय ने खेत में पिस्टल से मार ली गोली, मौत। 

गागलहेड़ी के निवादा गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी अक्षय (53) ने बुधवार रात्रि अपने खेत में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर

Nov 20, 2025 - 10:21
47 Views
Saharanpur: अवसाद से जूझ रहे रिटायर्ड ITBP जवान अक्षय ने खेत में पिस्टल से मार ली गोली, मौत। 
अवसाद से जूझ रहे रिटायर्ड ITBP जवान अक्षय ने खेत में पिस्टल से मार ली गोली, मौत। 

सहारनपुर: गागलहेड़ी के निवादा गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी अक्षय (53) ने बुधवार रात्रि अपने खेत में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले अक्षय ने पत्नी को फोन मिलाया था। कहा था कि वह आत्महत्या कर रहा है मुझे माफ करना। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।अक्षय पूर्व में आईटीबीपी में तैनात थे। कई वर्ष पूर्व सेवा अवधि पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह एक सिक्योरिटी एजेंसी चला रहे थे।

पिछले कुछ वर्षों से अक्षय अपने परिवार के साथ चकहरेटी रोड पर रह रहे थे, जबकि निवादा गांव में उनका आना-जाना लगा रहता था।वहीं खेतीबाड़ी भी देखते थे परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव ने बताया थाना गागलहेड़ी क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपनी लाईसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना पर थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है।फोरेसिंक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किये गये हैं। आस पास के व्यक्तियों व परिजनो ने बताया कि अक्षय यादव पिछले लगभग तीन वर्षो से अवसाद में चल रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाईड नोट बरामद किया है।पुलिस द्वारा अन्य पहलुओं पर जाँच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Also Read- Lucknow: प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार (जौनपुर) में हुई संपन्न।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow